खड़गे बोले, बीजेपी सरकार की अराजकता को देंगे मुंहतोड़ जवाब

खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

122

नई दिल्लीः कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि बीजेपी की सरकार ने अपनी अराजकता के कारण देश के समक्ष कई चुनौतियां पेश कर दी हैं। बीजेपी कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार राजनीतिक दल का सदस्य होने के नाते देश के लिए संकट पैदा कर रही लेकिन कांग्रेस बीजेपी सरकार की अराजकता को मुंहतोड़ जवाब देगी है।

खड़गे ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की अराजक नीतियों के कारण देश एवं समाज के समक्ष संकट पैदा हो गये है। कांग्रेस एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते इन सब चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खड़गे ने कहा किन उनके लिए गर्व का विषय है कि पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता को यह गौरव हासिल हुआ है। उन्हें पार्टी का दायित्व सौंपा गया है। जिसको महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, जगजीवन राम जैसी महान राजनीतिक विभूतियों को आगे बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ेः खड़गे के पैमाने पर कितने खरे उतरेंगे झारखंड के कांग्रेसी

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण जो महान भूमिका निभाई है और उसको बनाए रखना कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम वह उठाएंगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ आगे बढ़कर उनका उत्साह बढ़ाना होगा।