दर्शकों के अभद्र व्यवहार से नाराज़ हुए खेसारी लाल यादव

दर्शकों के अभद्र व्यवहार से नाराज़ हुए खेसारी लाल यादव, लाइव इवेंट के दौरान डांसर के सर पे फेका ईंट पत्थर

259

पलामू : पलामू के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा में गुरुवार को भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने प्रस्तुति दी। बता दे की इस कार्यक्रम के बीच में दर्शकों की ओर से एक पत्थर फेंका गया। इतने में एक नर्तकी का सिर फट गया। ऐसा होने के बाद खेसारी काफी आग बबूला हो गए। उन्होंने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। पत्थरबाजी  से नाराज खेसारी लाल यादव ने कहा ड्रामा बना कर रखे हो क्या। कलाकार आते हैं आपके बीच में क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं। ईटा-पत्थर मार देने से कोई आपके नजदीक आ जाएगा क्या। उन्होंने महिला कलाकार को अस्पताल ले जाने का निर्देश अपने सहयोगियों को दिया। इसके बाद वहां से निकल गये। कार्यक्रम में पथराव के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आई हैं. खेसारी शो से विदा हो गए और छतरपुर के होटल में चले गए। दरअसल, करकट्टा पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति रामबली पासवान ने रामनवमी के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद मनोज कुमार ने किया। शो में प्रदर्शन करने के लिए पांच महिला नर्तकियों को बुलाया गया था। इस दौरान खेसारी को निशाना बनाते हुए भीड़ से ईट-पत्थर चलाए गए जो एक महीना डांसर और पुलिस के जवानों को लगे।

 

ये भी पढ़ें :  अवैध खनन घोटाले में हो रहा परत दर परत खुलासा