‘कांग्रेस’ के किरण अब बढ़ायेंगे ‘कमल’ की चमक

अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी सीएम है किरण कुमार रेड्डी

141

नई दिल्ली: कांग्रेस के लिए इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। सबसे पहले राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता गई। दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेताओं का पाला बदलना भी लगातार जारी है। कल ही कांग्रेस के कद्दावर नेता एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। आज इसी क्रम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है आंद्र प्रदेश से। अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी सीएम किरण कुमार रेड्डी ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने आज कांग्रेस के नेता रहे रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र भेज दिया था।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्यसभा सांसद अरूण सिंह की मौजूदगी में कमल का दामन थामा।

बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

रेड्डी ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं’।

ये भी पढ़ें : झारखंड से बंगाल – यूपी जाने वाली ट्रेन, 12-13 अप्रैल से बदले हुए रुट से चलेगी

आपको बताते चले कि किरण रेड्डी 2014 के बाद से ही कांग्रेस के लिए बगावती रूख अख्तियार किए हुए हैं। 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को अलग करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हलांकि कुछ दिनों बाद एक बार फिर वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन एक बार फिर वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।