बिरसा युवा मंच का पतंग प्रतियोगिता आज

93

जमशेदपुर : बिरसा युवा मंच के संस्थापक राजीव रंजन सिंह व सचिव रीता पात्रों मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती ग्राम नूतन डीह में किया जायेगा।

झारखंड के युवाओं में नया जोश भरने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है I मौके पर बिरसा युवा मंच के सदस्य दीपक ने कहा कि राजीव रंजन सिंह के इस सोंच को सलाम, जिन्होंने इस अनोखे कार्यक्रम आयोजन करने की पहल पहली बार झारखंड में किया है।

इस कार्यक्रम में 200 से अधिक युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी को 1.30 बजे से किया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें – झारखंड सरकार तीन मार्च को पेश करेगी बजट