गाजियाबाद के कोर्ट में तेंदुए की पेशी !

तेंदुआ कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

115

गाजियाबाद । राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद की कोर्ट में गुरुवार की सुबह एक बार फिर से तेंदुए की आहट देखी गई है। बता दें कि यह तेंदुआ कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

यह भी पढ़े : कर्नाटक बीजेपी प्रमुख के बिगड़े बोल कहा-टीपू सुल्तान के अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए !

इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए कोर्ट बंद करा दिया गया है। वही वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तलाश शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले भी एक तेंदुए ने कोर्ट में घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। हालांकि देर रात उसे पकड़ कर सहारनपुर में छोड़ दिया गया था।

इस घटना के एक सप्ताह बाद सबकुछ पटरी पर आ गया था। इसी बीच बुधवार की सुबह एक बार फिर कोर्ट में तेंदुए के देखे जाने की खबर मिली। हालांकि शाम तक अधिकारियों ने इस खबर को अफवाह करार दिया और गुरुवार की सुबह से ही कोर्ट में शुरू हुआ तेंदुए का दिखना। दरअसल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस तेंदुए की झलक देखी गई है। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट कर्मचारी सुबह नियमित समय से कोर्ट पहुंचे और अपना काम शुरू ही किया था कि सीसीटीवी रूम से तेंदुए के आने का शोर हुआ। देखने पर पता चला कि सुबह 7:45 बजे एक मादा तेंदुआ और उसके पीछे पीछे शावक तेंदुए कोर्ट परिसर में घूम रहे हैं। इसे देखते ही कोर्ट में आए वकीलों और वादकारियों में हड़कंप मच गया। इस खबर के बाद कोर्ट के अंदर का गेट बंद कर दिया गया।

कोर्ट में एक बार फिर तेंदुए के होने की सूचना पर 12 सदस्यीय वन विभाग की टीम कोर्ट पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि करीब घंटे भर के सर्च ऑपरेशन के बाद भी कहीं तेंदुआ नजर नहीं आया है। आशंका है कि यह तेंदुआ किसी पेंड पर या इमारत के मुंडेर पर छिपा हुआ हो सकता है।