आइए जाने किन राज्यों में दिखी ‘क्रिसमस’ की धूम

त्योहार को लेकर पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है

117

डेस्क। पूरी दुनिया आज क्रिसमस का फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रही है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिश्चियन धर्म से जुड़े लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं, जो ईसा मसीह (यीशु) के जन्म का प्रतीक है। माना जाता है कि आज ही के दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। आज के दिन क्रिसमस का त्योहार दुनिया भर में मनाया जाता है।

यह भी पढ़े : पुलिस हिरासत में भेजे गए तुनिषा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान

क्रिसमस के दिन सेंटा क्लॉज़ का बच्चे बेसब्री से इंजार करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि सैंटा आएगा और उन्हें ढेरों तोहफे देकर जाएगा। क्रिसमस की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। भारत में भी जोरो-शोरों से क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। भारत के कई राज्यों में यीशु मसीह के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आइए जाने किन जगहों पर ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है

कोलकाता

कोलकाता में आज के दिन न सिर्फ क्रिश्चियन धर्म से जुड़े लोग बल्कि हर धर्म से जुड़े लोग इस खास त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। इस त्योहार को लेकर पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

गोवा

गोवा में स्थानीय लोगों और वहां जुटने वाली टूरिस्ट की भीड़ ने आधी रात को सामूहिक प्रार्थना सभाओं के जरिए क्रिसमस के सेलिब्रेशन की शुरुआत की। इस दौरान बीच और बाकी जगहों पर कई प्रोग्राम भी आयोजित किए गए हैं। गोवा में क्रिसमस का जश्न शनिवार रात करीब 11 बजे से अलग-अलग चर्च से शुरू हो गया था। जो आज रविवार पूरा दिन चला।

असम

असम में भी आज क्रिसमस का फेस्टिवल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई। इस मोके पर सभी धर्मों के लोगों ने अपने क्रिश्चियन दोस्तों के साथ त्योहार मनाया। आधी रात को सामूहिक प्रार्थना सभाओं के लिए चर्च में भारी भीड़ भी देखी गई, राज्य में चर्चों को रंगबिरंगी लाइट्स से सजाया गया था।

गुजरात

पूरे गुजरात में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना आयोजित की गई. कई लोगों ने आधी रात की प्रार्थना में हिस्सा लिया. इस खास पर्व के अवसर पर कई चर्च, मॉल और बाकी रिहाइशी इमारतें रंग-बिरंगी लाइट्स से सराबोर नजर आईं.

 मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ प्रार्थना सभा और बाकी कार्यक्रमों का आयोजन किया और बड़े धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया। राज्य के कई इलाकों में सैंटा क्लॉज की ड्रेस में सजे कुछ लोग बच्चों को गिफ्ट्स बांटते भी नजर आए, वहीं चर्च को भी फेस्टिवल के लिए सजाया-संवारा गया था।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में भी आज पूरे उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया गया और चर्च में खास प्रार्थना की गई। चेन्नई के सैंथोम बेसिलिका चर्च सहित लोकप्रिय चर्चों में पवित्र प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।