हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए रामगढ़ पहाड़ी शिव मंदिर में अनुष्ठान शुरू

59

रामगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई, राज्य की सलामती और जनकल्याण के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने उरीमारी पहाड़ी शिव मंदिर में शुक्रवार को भगवान शिव का अनुष्ठान शुरू कराया। यह अनुष्ठान सफल हो, इसके लिए उन्होंने बनारस से आठ योग्य ब्राह्मण को न्योता दिया है।

ये भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष ने की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

पहाड़ी शिव मंदिर में भगवान शिव का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता को यह उम्मीद है कि इस अनुष्ठान के पूर्ण होने से पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासियों के नेता हेमंत सोरेन जल्द जेल से बाहर निकल जाएंगे। इसके साथ पार्टी नेता संजीव बेदिया ने माता रानी का भी सात दिनों का अनुष्ठान शुरू कराया है, ताकि इस पुण्य प्रताप से हेमंत सोरेन जल्द बाहर निकल सके। अनुष्ठान पर बैठे पुजारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई, राज्य की सलामती और जनकल्याण के लिए यह अनुष्ठान शुरू किया गया है।