मध्य प्रदेशः राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का तीसर दिन

प्रियंका के पुत्र और पुत्री भी हुए शामिल

117

खरगोनः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार मध्यप्रदेश में तीसरे दिन भी जारी रहा। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए।

राहुल गांधी ने सुबह पदयात्रा खरगोन जिले के खेरदा से प्रारंभ की जो पहले पड़ाव के बाद भानबरड पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस पदयात्रा में प्रियंका के पुत्र और पुत्री भी शिरकत किये।

पार्टी सूत्रों के अनुसार ठंडक के माहौल और सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच राहुल गांधी रात्रि विश्राम के बाद खेरदा से सुबह रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी और दर्जनों नेता व पदाधिकारी भी साथ शामिल हुए।

सूत्रों ने कहा कि पदयात्रा भानबरड पेट्रोल पंप से दोपहर बाद फिर शुरू हुआ जाे शाम को सनावद बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई। रात्रि विश्राम माेरटक्का गांव में रहेगा। यहीं पर यात्रा में शामिल सभी लोग रात्रि विश्राम करेंगे।

इसे भी पढ़ेः राहुल की यात्रा के बीच नरेंद्र सलूजा ने थामा कमल

राहुल गांधी की यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था। कल दूसरे दिन उनकी यात्रा का अधिकांश हिस्सा खंडवा जिले में रहा था। राहुल गांधी अब इंदौर, उज्जैन और आगरमालवा जिले से होते हुए 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे।