पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 3 की मौत

127

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के माटीहाना पंचायत अंतर्गत धर्मपुर कोकमारा मौजा में मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की दबने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार महिलाएं घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं बहरागोड़ा के बनियाकूदर की रहने वाली है। बुधवार दोपहर गांव की 8 महिलाएं घर को पेंट करने वाली खोड़ी मिट्टी लाने के लिए अपने घर से दो किलोमीटर दूर धरमपुर गांव गयी हुई थी. लेकिन उनमें से 7 महिलाएं वहां पर बने गढ्ढे में उतरी। उसी वक्त मिट्टीनुमा टीला भरभरा कर गिर गया। जिससे 3 महिलाओं की मौत हो गयी।

 

ये भी पढ़ें : प्रकृति पर्व सरहुल का व्रत आज, कल निकलेगी शोभायात्रा

घटना के बाद बाकी महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक दबने से तीन की मौत हो चुकी थी। इस घटना में भूतिया गांव के बनियाकुंदर गांव की महिला मंजू किस्कू(32), सुशीला सोरेन (29), आलमानी टुडु (50) की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों में रायमनी हंसदा (14), कमारी मुर्मू (20),सलमा टुडु (45) छीता मुर्मू (42) है। जिनका ईलाज चल रहा है। जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इधर घटना की सूचना मिलते ही विधायक, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।