चतरा में बड़ा हादसा : नदी में नहाने गईं 5 बच्चियां डूबीं, 2 की मौत

53

चतरा : चतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नदी में नहाने गई 5 बच्चियां डूब गई. इश हादसे में 2 की मौत हो गई है। वहीं 3 बच्चियों को बचा लिया गया है। घटना को लेकरो बताया जा रहा कि सिंचाई के लिए नदी में गड्ढा खोदा गया था। उसी गड्ढे में बच्चियां स्नान करने के लिए उतर गईं। नहाने के दौरान बच्चियां डूबने लगी। जिसमें 2 की मौत हो गई। वहीं 3 बच्चियों को बचाया गया। सभी बच्चियां हंटरगंज प्रखंड के दहा गांव की हैं।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, रांची समेत कई शहरों में 40 डिग्री पार