ममता सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए : उमा भारती

तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार हो गई हैं

52

कोलकाताः मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से संदेशखाली विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना रुख रखा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि वह और उनकी सरकार की महिलाओं के प्रति कैसी भावना है।

उमा भारती ने मध्यप्रदेश के सिहोर में शुक्रवार को कहा कि तृणमूल की कांग्रेस की महिलाओं के प्रति जो भावना है वो संदेशखाली से स्पष्ट हो गई है। तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार हो गई हैं। उमा भारती ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि वे राष्ट्रपति से मांग करती हैं कि ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त किया जाए।

उमा भारती ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में जैसे हालात हैं, उससे स्पष्ट है कि यहां पर तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। उमा भारती के बयान से स्पष्ट है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल सरकार को संदेशखाली विवाद पर छोड़ने वाली नहीं है और इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है।