21 को पंजाब के सीएम से मिलेंगी ममता बनर्जी

100 दिनों के काम का बकाया निपटाने के बाद मुख्यमंत्री पंजाब के दौरे पर जाएंगी 

55

कोलकाता, सूत्रकार : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 100 दिन योजना का बकाया राशि चुकाने के बाद उसी दिन पंजाब के दौरे के लिए रवाना होंगी। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक ममता 21 फरवरी को पंजाब के लिए उड़ान भरेंगी। वहां पहुंचने के बाद वह स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगी। उनका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मिलने का कार्यक्रम है।

बंगाल की तृणमूल सरकार ने बार-बार केंद्रीय वंचना के खिलाफ मोर्चा खोला है। 100 दिन के काम का बकाया लंबे समय से अटका हुआ है। हालांकि, इसी महीने मुख्यमंत्री ने वंचितों के खिलाफ धरने के मंच से घोषणा की थी कि राज्य सरकार अपनी तरफ से बकाया राशि का भुगतान करेगा। उन्होंने इसके लिए 21 फरवरी का दिन  निर्धारित किया था। इसके लिए राज्य के बजट में 3700 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। ये पैसे मनरेगा श्रमिकों के खाते में देने के बाद ही ममता पंजाब के लिए उड़ान भरेंगी। उसी दिन स्वर्ण मंदिर भी जाएंगी।

गौरतलब है कि ममता ने आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का घोषणा की है। उन्होंने कहा था कि केंद्र में इंडिया गठबंधन के साथ में होने के बावजूद बंगाल में तृणमूल अकेले चुनाव लड़ेगी। इसी तरह, पंजाब में भी आप ने घोषणा की है कि वह राज्य में कांग्रेस के बिना लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात को राजनीतिक हलके में काफी अहम माना जा रहा है।

सुनने में आ रहा है कि भगवंत मान के अलावा ममता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकती हैं। बैठक में दिल्ली और पंजाब की सीमाओं पर किसान आंदोलन को कैसे मजबूत करने के साथ ही  लोकसभा चुनाव में तृणमूल और आम आदमी पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।