ममता ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया शोक

प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली

130

कोलकाता / चंडीगढ़ : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पंजाब के पूर्व सीएम एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ने बादल को अदम्य साहस वाला जन नेता बताया, जिन्होंने पंजाब के विकास में अहम योगदान दिया।

ममता ने ट्वीट किया, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। एक सच्चे जननेता और अदम्य साहस वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने राज्य की प्रगति में बहुत योगदान दिया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

बता दें, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बादल को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद करीब एक सप्ताह पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे।