जितनी भी जांच एजेंसियां लगानी हैं लगाएं, हमें डरा नहीं सकते: ममता

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श हैं

83

कोलकाता :  राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी जयंती पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जितनी भी जांच एजेंसियां लगाना है लगाएं,  हमें डरा नहीं सकते।

सोमवार को मैदान में नेताजी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज देश बहुत ही असहाय है। लोग भय से भाग जा रहे हैं, लेकिन हम नहीं भागे, जितनी एजेंसी लगाना है लगाएं।

गणतांत्रिक देश के संविधान का उल्लंघन करना लोगों के अधिकार का उल्लंघन करना है। हम गर्वित हैं कि हम भारतीय हैं और बंगाल में जन्मे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श हैं। हम उनके दिखाये रास्ते पर ही चलेंगे।

नेताजी का जय हिंद हमें रास्ता दिखाएगा और हमें जीत मिलेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने प्लानिंग कमीशन बनाया था। प्लानिंग कमीशन को भंग कर दिया गया और अब न तो कोई प्लानिंग है और न ही कमीशन है। मेरी बुद्धि कम है।

एक ही व्यक्ति सभी कुछ जानता हो, ऐसा नहीं हो सकता है। प्लानिंग कमीशन और आईएनए से लेकर, रवींद्र नाथ ठाकुर ने सुभाष चंद्र बोस को देश के नेता बोले थे। देश के नेता को किसी से सर्टिफिकेट नहीं लेना होता है। जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी रहती है।

उनकी राजनीति में माधुर्य और सौंदर्य था। देश का नेता सुभाष चंद्र बोस और राजेंद्र प्रसाद जैसा होना चाहिए। सीएम ने कहा कि नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किया था। जयहिंद के नारे ने पूरे भारत को एक साथ ला दिया था। संगीत हमें जगाता है।

इसे भी पढ़ेंः लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण विकास की योजनाओं को पूरा करें : शैलेश कुमार

रवींद्रनाथ के गीत का उद्धरण हमें हमारी प्रेरणा की याद दिलाता है। सीएम ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। बंगाल में 50 से अधिक सेंट्रल टीम भेजी गयी हैं।

उत्तर प्रदेश में कितनी टीमें भेजी गईं। कुछ लोगों को यह एक बड़ी चालाकी की तरह लग सकता है। आप बहुत से लोगों को बहुत लंबे समय तक मूर्ख नहीं बना सकते हैं। बंगाल आने वाले दिनों में देश का मार्गदर्शन करेगा। इस मैदान से लड़ाई शुरू होगी। अगर आप नेताजी का सम्मान करना चाहते हैं, तो आपको बंगाली का सम्मान करना होगा।