त्रिपुरा में आज ममता का रोड शो, शाह भी करेंगे जनसभा

सीएम ममता दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी

100

कोलकाता/त्रिपुराः त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन पूरी जी जान लगा रहे हैं। ऐसे में तृणमूल सुप्रीमो और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा के दौरे पर जा रही हैं।

इसी दिन ममता बनर्जी मंदिर में पूजा करने के बाद रोड शो कर सकती हैं। उधर भाजपा के आला नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह त्रिपुरा में सोमवार को ही रैली करने वाले हैं।

यानी त्रिपुरा की जनता सोमवार को हाई वोल्टेज डे देखने जा रही है। गौरतलब है कि टीएमसी पहली बार त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम ममता दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उस दिन वह त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी।

इसे भी पढ़ेंः कोलकाता में डर्टी फिल्म रैकेट का भंडाफोड़

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी वहां पूजा के साथ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगी। वह सात फरवरी को अगरतला में मार्च निकालेंगी। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह उसी समय राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जब तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी त्रिपुरा की यात्रा पर होंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिन में त्रिपुरा के खोई और शांतिबाजार में रैली करने वाले हैं, जबकि मुख्यमंत्री त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस दिन तृणमूल नेता का और क्या कार्यक्रम है। हालांकि अमित शाह और ममता बनर्जी का एक ही दिन त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 16 फरवरी को 60 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे। यह चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला होगा। लेफ्ट और कांग्रेस पहले ही गठजोड़ कर लिए हैं। एक तरफ बीजेपी फिर से सत्ता में आने को बेताब है तो तृणमूल त्रिपुरा में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही त्रिपुरा का दौरा कर चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस पहली बार मेघायल और त्रिपुरा में चुनाव लड़ रही है।