दूसरी बार, माणिक ‘सरकार’

पीएम मोदी और अमित शाह ने लिया हिस्सा

140

 

अगरतला : नगालैंड और मेघालय के बाद आज त्रिपुरा में भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शपथ ले ली। त्रिपुरा में पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्सा कस्सी चल रही थी। अफवाहे ऐसी थी की सीएम माणिक साहा को बदला जा सकता है। लेकिन ये बस अटकलें भर ही रह गई। सभी अफवाहों को छोड़ते हुए माणिक साहा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाया गया। आज इसी क्रम में माणिक साहा दूसरी बार सीएम बने त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। बीजेपी के विधायक दल के नेता माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गज पार्टी नेता मौजूद रहे। छह साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम बने हैं।

समारोह अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में हुआ। CM माणिक साहा के बाद उनकी कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

2022 में जब बीजेपी ने त्रिपुरा में बीजेपी के लोकप्रिय नेता बिप्लब देव को हटाकर माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया तो सभी हैरान रह गए। इसकी वजह भी थी, साहा छह साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी जैसी कैडर आधारित पार्टी में उनके इतनी जल्दी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने की उम्मीद किसी ने नहीं लगाई थी।

मंत्री के तौर पर सांतना चकमा, प्रणजीत सिंह, सुशांता चौधरी, रतन लाल नाथ, टिंकू रॉय, बिकाश देबबर्मा, सुधांशु दास और सुक्ला चरण नोआतिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री BJP कोटे से और एक मंत्री IPFT कोटे का है।