हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, भीड़ ने फूंका विधायक का घर

49

 महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण की मांग महाराष्ट्र में जोरों पर है। प्रदर्शनकारियों ने बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर तोड़फोड़ की है। विधायक के घर पर उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी भी की। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने विधायक के घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि जब ये घटना घटी तो उस समय विधायक अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

लंबे समय से आरक्षण की मांग

घटना के बाद  मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया। बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग लंबे समय से लगी हुई है। प्रदर्शनकारी आरक्षण लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। वहीं, सरकार की ओर से आरक्षण के समर्थकों को आश्वासन दिया जा रहा है।

क्या है मामला ?
दरअसल, अजित पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के नाम से एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है इस ऑडियो क्लिप में प्रकाश सोलंके कथित तौर पर मनोज जारांगे पर टिप्पणी करते हैं। मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की थी। उस वक्त महाराष्ट्र सरकार ने उनसे मामला सुलझाने के लिए 30 दिन का समय मांगा था। जरांगे ने वादा किया था कि वह अगले 40 दिनों तक वह विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो जरांगे भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसके बाद मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोलेंके पर मामला नहीं सुलझाने का आरोप लगा है।