मायके से भागी विवाहित महिला..मिली प्रेमी के घर

1,208

रांची : झारखंड के पलामू जिले में एक विवाहित बेटी घर से भाग कर अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर थी। पिता ने थाने में मामला दर्ज कर बेटी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। यह महिला अपने घर से 5 महीनो से लापता थी।

 

युवती की 1 साल पहले हुई थी शादी :

मिली जानकारी के अनुसार युवती की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी, लेकिन 3 माह बाद ही वह अपने मायके आ गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और तय हुआ कि पति-पत्नी अब अलग-अलग रहेंगे। इसके बाद 5 माह पहले किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। 19 फरवरी को पिता ने दामाद के खिलाफ मेदिनीनगर सदर थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। अब सदर थाना पुलिस ने युवती को उसके पति के घर से नहीं बल्कि उसके प्रेमी के घर से बरामद किया ।

महिला ने बताई सच्चाई :

पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को पनकी थाना क्षेत्र के सरोना गांव निवासी राजकुमार भुइयां के घर से बरामद किया है। राजकुमार महिला का प्रेमी है। इधर, विवाहिता ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से जम्मू भाग गई थी और वहीं उसने शादी भी कर ली। इधर, सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि लड़की के पिता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी देखें : क्रिकेट के क्षेत्र में माही गढ़ेंगे अब महिलाओ को