Mauni Amavasya 2023: आज है मौनी अमावस्या, संगम में लगाई गई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज मौनी अमावश्या के मौके पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

103

डेस्क।  आज है मौनी अमावस्या का पर्व इस दिन संगम नगरी प्रयागराज में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है यह पर्व । बता दें कि माघ मेले का यह तीसरा और सबसे बड़ा स्नान पर्व है।

यह भी पढ़े: 30 साल बाद शनि कुंभ में करेंगे गोचर, जानें किसे रहना होगा सावधान

इस बार की मौनी अमावस्या शनिवार (21 जनवरी) के दिन पड़ने से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है।

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज मौनी अमावश्या के मौके पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। आज सुबह से ही कुंभ नगरी प्रयागराज में संगम स्नान कर दान-ध्यान व पूजा अर्चना की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को मौनी अमावस्या की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि”लोक-आस्था के पावन पर्व मौनी अमावस्या की आप सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

भगवान भास्कर और पतित-पावनी मां गंगा की कृपा से संपूर्ण जगत में सकारात्मकता का संचार हो, सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है”।

बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा जल अमृत के समान हो जाता है। आज के दिन शुभ मुहूर्त में किया गया गंगा स्नान कई गुना पुण्य प्रदान करता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन गंगा स्नान करने वालों को पाप से मुक्ति के साथ-साथ सभी दोषों से भी छुटकारा मिलता है।