मंदिर में मिला मांस का टुकड़ा…

691

Ranchi : राजधानी रांची के एक मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आपको बता दें कि मांस का टुकड़ा मिलने के बाद स्थानीय लोग काफी तनाव और नाराजगी दिखा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना नगड़ी प्रखंड के त्रिमूर्ति मंदिर की है, जहां कथित तौर पर कुछ मांस मिला था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है और समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में इस घटना के बाद जहां एक समूह होटल को हटाने की मांग कर रहा है, वहीं नगड़ी प्रखंड में त्रिमूर्ति मंदिर के पास कुछ जमीन खाली पड़ी है और जहां दूसरे समुदायों से लोग आए हैं। जब तक होटल से मंदिर नहीं हटेगा तब तक मांस का टुकड़ा नहीं हटेगा। समाचार लिखे जाने तक इस स्थिति में तनाव का माहौल है। हालांकि आसपास की पुलिस मौके पर है और बीच-बचाव का प्रयास कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने खेला मौत का खेल