मासिक होना समस्त स्त्री जाति के लिए प्रजनन क्षमता का आधार है : डॉ गोडसोरा मूर्मू

144

चाईबासा : रोजो पर्व के अवसर पर आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोडसोरा मूर्मू ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर,तोपो साई ढोलबानीं, झींगामार्चा में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को बधाई दी और उनके बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया। इस क्रम मे मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अन्य बीमारी की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिटरी पैड के इस्तेमाल से ना सिर्फ़ सहूलियत होगी, अधिक रक्त स्राव का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, बल्कि तरह तरह के इन्फेक्शन, मासिक धर्म में अनियमितता और भविष्य मे बांझपन से भी बचा जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें : बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या

यह पर्व समस्त स्त्री मनाती है। घर में झूले लगते है,जगह के हिसाब से पकवान भी बनता हैं। मासिक होना समस्त स्त्री जाति के लिये प्रजनन क्षमता का आधार है।