कार्यकर्ताओं की ओर से नारे नहीं लगाने पर मंत्री ने खोया आपा

अपनी ही पार्टी के नेता को जड़ा मुक्का

45

कोलकाता, सूत्रकार : उत्तर 24 परगना के सोदपुर घोला बिलकंडा इलाके में सोमवार को राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चटर्जी के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान वे लोग केंद्र से बकाए की मांग को लेकर प्रर्दशन कर रहे थे। प्रर्दशन के दौरान कई समर्थक नारे नहीं लगा रहे थे तो इससे मंत्री ने अपना आपा खो दिया और अपने करीब तृणमूल नेता की छाती पर मुक्का दे मारा। उन्होंने कहा कि समर्थक नारे क्यों नहीं लगा रहे हैं। सभी लोग जीवीत हैं या नहीं।

बाद में उन्होंने खुद को संभाला और जुलूस में मौजूद कार्यकर्ताओं से नारे लगाने को कहा लेकिन शोभन का ऐसा व्यवहार पहले किसी ने नहीं देखा। कम से कम सार्वजनिक तौर पर तो नहीं। विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया।

इस जुलूस का नेतृत्व खुद खड़दह विधायक शोभनदेव कर रहे थे। वे नारे लगा रहे थे कि हमें पैसा देना होगा, हमें देना होगा। उनके बगल में खड़े तृणमूल बैरकपुर-2 समिति के अध्यक्ष प्रबीर राजबंशी भी मंत्री के साथ नारे लगा रहे थे। लेकिन जुलूस में ऊंची आवाज न पाकर शोभनदेव अचंभित रह गए। पूर्व ‘मुक्केबाज’ शोभनदेव ने बगल में खड़े प्रवीर की छाती पर मुक्का मार दिया। उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि ये…ये…सारी लाशें।

यह सुनकर प्रवीर ने भी कार्यकर्ताओं से कहा कि नारे क्यों नहीं लगा रहे हो? मंत्री ने कहा कि कोई जिंदा नहीं क्या यहां पर। उनकी डांट के बाद सभी लोग नारे लगाने लगे। शोभनदेव ने कहा कि ऐसा मना गया है कि अगर एक व्यक्ति नारा लगाएगा तो सभी नारे लगाएंगे। हम अपने लड़कों से यही उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद शोभन ने पूरे जोश में हाथ उठाया और नारा लगाया कि अभिषेक बनर्जी जिंदाबाद।

हालांकि, तृणमूल के स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि उन्होंने सोभनदेव को पहले कभी इस मूड में नहीं देखा है। वह पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी में हैं। बता दें कि तृणमूल के ये विधायक पहले कभी बॉक्सिंग करते थे। हालांकि, जिस तृणमूल नेता को मंत्री ने धक्का दिया था, वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए।