मंत्री मानस रंजन भुइयां पर पड़ी एगरा विस्फोट की आंच

मुख्यमंत्री ने खुद संभाली पर्यावरण विभाग की जिम्मेवारी

182

कोलकाता : पंचायत चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल हुई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणी की। इस घोषणा के बाद उनकी जिम्मवारी बढ़ गई है। मानस भुइयां से सीएम ने पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। इस विभाग को छिने जाने के बाद भुइयां के पास केवल जल संसाधन विकास विभाग है। गुरुवार को नवान्न की ओर से एक अधिसूचना जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि पहले भी मुख्यमंत्री कई बार स्थिति को समझते हुए राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल कर चुकी हैं। कभी-कभी उन्होंने अन्य विभागों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है। इस तरह, उन्होंने संगठन के काम पर जोर देने के लिए कई लोगों को मंत्रालय की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस बार मानस भुइयां से पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी ले ली है। पिछले साल पार्टी के वरिष्ठ नेता मानस भुइंया को पर्यावरण विभाग का प्रभार मिला था। इस बार पंचायत चुनाव से पहले पर्यावरण विभाग उनके हाथ से निकल गया है।   

जानकारों के मुताबिक, हाल ही में एगरा, बजबज समेत कई जगहों पर अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में कई विस्फोट और मौतें हुई थीं। यह सवाल खड़ा हो गया है कि अतिरिक्त पटाखा क्यों और कैसे जमा की गई। इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री चिंतित हैं। बताया जा रहा है किइन्हीं सब कारणों से उन्होंने पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है।इसको लेकर राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर शुरू हो गया है।