मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कहा - हेमंत सोरेन कि गिरफ़्तारी भारी पड़ेगी भाजपा

185

चाईबासा : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन कि गिरफ़्तारी भाजपा को भारी पड़ेगी. जनता सब कुछ देख और समझ रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया। चाईबासा दौरे पर पहुंचे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गांधी मैदान में आयोजित साईं महोत्सव में पहुंचकर पूजा अर्चना की। प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी बाजार क्षेत्र में लोगों के साथ चाय पर चर्चा की।

अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग और प्रत्याशी के बाबत पूछने पर कहा क़ि देर से आएंगे लेकिन दुरुस्त आएंगे, लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का ऐलान होने के बाद यह घोषणा भी हो जाएगी कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा कि फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही पार्टी के पैरों तले से इस बार जमीन खिसक जाएगी। झारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन जीत दर्ज करेगा। 400 पार की बात करने वालों को जनता ने पूरी तरह पार करने का मन बना लिया है।

 

कहा – हेमंत सोरेन कि गिरफ़्तारी भारी पड़ेगी भाजपा

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का किया दावा

 

जनता के साथ छल करने वालों को उनकी असली जगह बताई जाएगी : श्री ठाकुर

सिंहभूम संसदीय सीट से उम्मीदवार कौन होगा। इस सवाल के जवाब में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सारा कुछ तय हो गया है। बहुत जल्द नाम भी सामने आ जाएगा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी सांसद गीता कोड़ा पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि अवसरवादी राजनीति करने वालों को इस बार करारा जवाब दिया जाएगा। जनता के साथ छल करने वालों को उनकी असली जगह बताई जाएगी।

 

हेमंत सोरेन को जेल भेजना ऐसी ताकतों के लिए ताबूत में अंतिम कील ठोकने जैसा होगा : श्री ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि हेमंत सोरेन ने भी सिंहभूम की सांसद की तरह समझौता कर लिया होता तो शान के साथ इस राज्य के मुख्यमंत्री बने रहते। जेल की सलाखों के पीछे नहीं रहना पड़ता। उन्होंने झारखंड की जनता की मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया। और इसे झारखंड की जनता देख भी रही है। देश और संविधान को कमजोर कर रही ताकतों को सबक सिखाने के लिए जनता के पास अपने मताधिकार की ताकत है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल भेजना ऐसी ताकतों के लिए ताबूत में अंतिम कील ठोकने जैसा होगा। सभी लोग समझ चुके हैं कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है भ्रष्टाचार केवल वही है। इसका परिणाम भी सामने आएगा।

चुनाव का समय है तो जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं : श्री ठाकुर

केंद्र सरकार द्वारा सीएए लागू किए जाने पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह एक चुनावी हथकंडा है। ध्रुवीकरण के लिए ये कुछ भी करते हैं। 2019, 2020 या फिर 2022 में इसे क्यों नहीं लागू किया गया। अभी चुनाव का समय है तो जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। चुनाव समाप्त होते ही यह फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमारा संविधान सर्व धर्म सम भाव की बात करता है तो फिर ऐसे में वर्गीकरण क्यों किया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें : SSB जवान के घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी सहित 17 लाख ले उड़े चोर