ड्यूटी के बाद घर लौट रहे मां-बेटे से बदमाशों ने की छिनतई

244

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी सूरज दास और चंद्रिका दास से गुरुवार की रात स्लैग रोड में ड्यूटी से घर लौट रहे मां बेटे से बदमाशों ने 900 रुपए की छिनतई कर ली. घटना का विरोध करने पर सूरज दास पर ब्लेड से हमला किया गया, जिससे उसकी अंगूली कट गई. घटना के दौरान मां चंद्रिका दास ने शोर मचाया लेकिन मदद को कोई नहीं अया, जिसका फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले. घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. चंद्रिका दास ने बताया कि स्लैग रोड पास एक एक्टिवा सर्विस सेंटर में वह काम करती है. छुट् होने के बाद अपने बेटे संग भुइयांडीह कल्याण नगर घर लौट रही थी. तभी पीछे से आया पैकेट से 900 चेंज कर भाग गया. फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है.

 

ये भी पढ़ें : आलमगीर आलम ने जेल में पहली रात टहलते हुए गुजारी, मुश्किल से खाई आधी रोटी