Mithun Chakraborty की मां का निधन, तृणमूल कांग्रेस ने भी जताया शोक

127

फिल्म अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनकी मां अपने बेटे मिथुन चक्रवर्ती के साथ मुंबई में रह रही थीं। मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर बंगाल भाजपा से लेकर सत्तारूढ़ टीएमसी के नेताओं ने शोक व्यक्ति किया है। इसके साथ ही फिल्मी जगत की हस्तियों ने भी मृत्यु पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार कोविड के दौरान 21 अप्रैल 2020 को मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 वर्ष की आयु में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था। बतै दें कि मिथुन चक्रवर्ती कभी अपने माता-पिता और 4 भाई-बहनों के साथ कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में रहते थे, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती ने जब एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया तो वह अपने मां- पिता को अपने साथ ले गये थे।

वहीं जब मिथुन चक्रवर्ती मुंबई में रहने लगे तो वह अपनी मां को भी अपने साथ ले गए। तब से उनकी मां शांतिरानी चक्रवर्ती मुंबई में ही रहती थीं। बताया जा रहा है कि बंगाल भाजपा की ओर से मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर शोक जताया गया है। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती विधानसभा चुनाव के दौरान कोलकाता की ब्रिगेड मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया था। विगत दिनों मिथुन चक्रवर्ती राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा किया था और पंचायत चुनाव के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित करने में जुटे हुए थे, लेकिन पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें प्रचार करते नहीं देखा गया था।