मतकमहातु में मैट्रिक-इंटर के होनहारों को विधायक ने किया सम्मानित 

सीमित संसाधनों के बीच बच्चों ने किया बेहतर रिजल्ट 

79

चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु गांव में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल रामावतार अग्रवाल के हाथों सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी जीवन में अपार उपलब्धि हासिल करने की शुभकामना दी। श्री बिरुवा ने कहा कि गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां बच्चे पढ़ाई भी कर सकेंगे। वहीं प्रिंसिपल रामावतार अग्रवाल ने गरीब बच्चों का निःशुल्क नामांकन लेने की बात कही। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से छूट न जाए।

 

ये भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों के साथ सुनी नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंडा धनुर्जय देवगम और संचालन चंद्र मोहन देवगम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक देवगम, पवन देवगम, विक्रम देवगम, धर्मराज देवगम, किरण देवगम, सविता देवगम, ललिता पूर्ति आदि की अहम भूमिका रही। मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण  गांव के बच्चे हुए सम्मानित – सतीश देवगम, महक रानी देवगम, जय प्रकाश तुबिद, सतारी देवगम, कीर्ति देवगम, सिदिऊ देवगम, सुशीला देवगम, नारायण देवगम, आदित्य देवगम। कानूराम देवगम, कुसुम देवगम,  दुम्बी देवगम, राज देवगम, मानकी देवगम, समीर देवगम, मुक्ता देवगम, गगन देवगम, सुरी देवगम।