Ranchi के नए SSP चंदन सिन्हा ने पदभार संभाला

75

रांची : राजधानी रांची के नए एसएसपी चंदन सिन्हा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। रांची के पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने उन्हें पदभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद एसएसपी ने कहा कि संगठित अपराध को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वे रांची के 73वें एसएसपी बने हैं।

ये भी पढ़ें : खूंटी में PLFI का कुख्यात उग्रवादी दसाय पूर्ति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि राजधानी में क्राइम कंट्रोल के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष नजर होगी। हर इलाके के छोटे से बड़े अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिलों में तैनात डीएसपी और थानेदार एक टीम के तहत काम करेंगे। साथ ही कहा कि राजधानी में कई चुनौतियां हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। पुलिस निष्पक्ष, संवेदनशील और अच्छी तरह से कार्य करेगी। विधि व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान होगा।