10 और 11 अप्रेल को झारखंड के अस्पतालों में होगा मॉकड्रिल

शुक्रवार 7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की।

152

रांची : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार हाई अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार 7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों और सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने खुलासा किया कि राज्य में 51 कोविड मरीज़ों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और वे होम आइसोलेशन देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर काफी गंभीर है और नजर रखी हुई हैं। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कोविड वैक्सीन और ब्लड सेपरेशन मशीन समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर 9 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल होगें।

 

ये भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे मडर केस में गिरफ्तार हुआ सिंगर समर सिंह

 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मुताबिक :

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मुताबिक 10 और 11 अप्रैल को राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की राज्य की समीक्षा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुसार प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन, बेड, दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की जांच की गई। इसमें राज्य के प्रत्येक अस्पताल में स्टाफ के स्तर के साथ-साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की उपलब्धता की समीक्षा शामिल थी।