त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : दोपहर 1 बजे तक 51.06 प्रतिशत मतदान

60 विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान

137

अगरतला : 60 विधानसभा सीटों वाले त्रिपुरा में आज मतदान हो रहा है। इस बार मुकाबला त्रिपुरा में मुकाबला त्रिकोणीय है। एक तरफ सरकार चला रही BJP-IPFT (इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) हैं, तो दूसरी तरफ CPI(M)-कांग्रेस गठबंधन है वहीं तीसरा एंगल जो बना है वो प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा की टिपरा मोथा है । दोपहर एक बजे तक कुल 51.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।


चुनाव को देखते हुए कुल 3,328 मतदान केंद्र बनाए गएं हैं। जिनमें से 1100 संवेदनशील हैं और 28 को अति संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

यह भी पढ़े : कर्नाटक बीजेपी प्रमुख के बिगड़े बोल कहा-टीपू सुल्तान के अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए !
इस बीच त्रिपुरा के कई इलाकों से हिंसा की भी खबर आई है। दक्षिण त्रिपुरा के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा (CPI) समर्थक की पिटाई की खबर सामने आई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लगातार शांती व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
आपको बताते चलें कि त्रिपुरा में बीजेपी सत्ता के शीर्ष पर विराजमान है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने लेफ्ट के कई वर्षों से चले आ रहे शासन को खत्म कर दिया था। इस बार बीजेपी त्रिपुरा में त्रिकोणीय मुकाबलें में फंसती हुई नजर आ रही है। जहां पर त्रिपुरा राजवंश से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा बीजेपी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। क्योंकि त्रिपुरा के आदिवासी समुदाय में उन्होंने खास पैठ बना ली है।
दूसरी तरफ बीजेपी अपने इस गढ़ को बचाने के लिए जमकर चुना पसीना बहाया है। महीने भर के अभियान के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। भाजपा ने मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘विजय संकल्प यात्रा’, रैलियों और रोड शो का आयोजन भी किया है।