छिटपुट हिंसा के बीच मैनपुरी सीट पर 51.20 प्रतिशत हुआ मतदान

सपा ने भाजपा पर लगाए हिंसा के आरोप

105

लखनऊः देश में गुजरात चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों में उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के की हाई प्रोफाइल सीट मैनपुरी भी शामिल है। मैनपुरी सीट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। चुकी कुछ दिन पहले ही सपा के प्रमुख रहे और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्वर्गवास हो गया था और इसी के कारण मैनपुरी सीट भी खाली हुई थी। इस सीट से समाजवादी पार्टी (SP) ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी की बीच है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 51.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है ।

सपा ने लगाया आरोप
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा दो विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे थे। जिसमें खतौली और रामपुर सीट शामिल है। पूरे दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर हिंसा के आरोप लगाए हैं। सपा ने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रशासन हमारे कार्यकर्ताओं को वोट नहीं देने दे रही है।

इसे भी पढ़ेंः  मोदी मौत के सौदागर है : कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला

अखिलेश और डिंपल ने लगाया बीजेपी पर आरोप
सैफई में अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने मतदान किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने प्रशासन और बीजेपी सरकार पर निपष्क्ष काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज का मतदान नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है। अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

बनाए गए थे 1756 बूथ
आपको बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। जिले में 1756 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक था। उपचुनाव के मैदान में सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी मैदान में हैं।