प्रतिबंधित लॉटरी टिकट कारोबारियों का सरगना मोजम्मील शेख़ गिरफ्तार

आरोपी के ऊपर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं, 3 राधानगर थाना में तो 2 बरहरवा थाना में

225

साहिबगंज : राधानगर थाना कांड सं 19/22 भादवि के धारा 188/ 269/ 270/ 271/ 419/ 420/ 34 एंव 07 लॉटरी रेग्युलेशन एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त मोजम्मिल शेख को गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर पुलिस ने बरहरवा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने आवास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। वहीं गुरुवार को राजमहल एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने राधानगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दिया। वही पुलिस ने गुरुवार को मोजम्मिल शेख को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लॉटरी किंग मोजम्मिल शेख के विरुद्ध राधानगर थाना में तीन कांड 19/22, 164/22 व 265/22 दर्ज है। वही बड़हरवा थाना में कांड सं. 141/22 एंव 150/21 दर्ज है।

 

ये भी पढ़ें :  तृणमूल नेता के घर पर कई मतपत्र बरामद