सांसद ने लोकसभा में उठाया पहाड़ी मंदिर का मामला

86

रांची  : सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में पहाड़ी मंदिर का मामला उठाया और उसके संरक्षण और संवर्धन की मांग भारत सरकार से की। शून्यकाल के दौरान सांसद ने शुक्रवार को सदन में कहा कि भारत में ऐसे बहुत कम स्थान हैं, जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व साथ-साथ है। ऐसे ही स्थानों में है रांची का पहाड़ी मंदिर है।

सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में इस पहाड़ी की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है। हमारे पर्यावरणविद नीतिश प्रियदर्शी ने कई बार रिपोर्ट किया है। उन्होंने बताया है कि यह पहाड़ी हिमालय से भी पुरानी है और भुरभुरी मिट्टी की है। हमेशा यह आशंका बनी रहती है कि यह कभी भी धंस सकती है। इतना बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान को अब संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पहाड़ी के चारों तरफ मजबूत घेराबंदी हो। इसे लोहे की जाल से या बाड़ा लगाकर मजबूती से बांधा जाए ताकि इसके धंसने का खतरा कम हो सके और पहाड़ी सुरक्षित हो सके। सांसद ने इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किए जाने की मांग की।

 

यह भी पढ़ें – बोकारो में कुएं में मिला बच्चे का शव, तीन हिरासत में