Mumbai News : ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए भीड़ ने समुदाय विशेष के लड़के को पीटा

190

मुंबई/रांची : मुंबई के बांद्रा से चौंकाने वाली खबर सामने आ आयी है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जय श्रीराम के नारे लगाते भीड़ ने मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एक लडके की बहुत पिटाई की. लड़का स्टेशन पर एक हिन्दू लड़की के साथ था और इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जो लोग उस लडके को मार रहे हैं वो जय श्रीराम वंदे मातरम और लव जिहाद बंद करो जैसे नारे लगा रहे हैं. लड़की उन्हें रोक रही है. बता दे कि लड़की बुर्का पहने हुए है. वही बताया जा रहा है कि लड़का लड़की दोनों नाबालिग हैं और ठाणे से भागकर मुंबई आए थे और मुंबई में छोड़ने वाले थे. यह मामला 21 जुलाई का बताया जा रहा है लड़की के घरवालों ने अपनी 16 साल की बच्ची की मिसिंग कंप्लेन भी लिखवाई थी और उन्हें भनक लग गई थी कि उनकी बेटी मुंबई छोड़ने वाली है फिलहाल इस मामले में पुलिस ने लड़के को करेक्शन होम भेजा है और लड़की को उसके घरवालों के साथ वापस भेज दिया है.

 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति मुर्मू ने समुद्र में उतारा प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का छठा जहाज ‘विंध्यगिरी’