BCCL कर्मी की हत्या/ दुर्घटना : झरिया विधायक के देवर का हाथ ?

155

धनबाद : झारखंड में 11 जून को हिट एंड रन का एक बड़ा मामला सामने आया। जहां इंजीनियर दंपति सहित उनके मासूम बच्चे को फॉर्च्यूनर कार ने बुरी तरह से रौंद डाला. बता दे कि यह पूरा मामला धनबाद का है. इस हादसे में इंजीनियर दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. इसी मामले का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया पे तेज़ी से वायरल हो रहा है। झरिया कॉग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर के फॉर्च्यूनर कार ने BCCL कर्मी बाइक सवार दम्पति राणा दास 45 वर्षीय और 35 वर्षीय मानसी दास को बीते शुक्रवार की देर रात्रि में कुचल दिया था। जिसमे दोनों पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी थी। वही 12 साल का रिषभ दास घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज कोलकाता के निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें :  Balcony से टपक रहा था खून, लोगों ने पुलिस को दी सूचना ‍

 

12 वर्षीय रिषभ जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हिट एंड रन घटने का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रॉन्ग साइड से फॉर्च्यूनर कार आ रही है जो बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मारने के बाद स्टीट लाइट पोल से टकरा कर पलट गई। बाइक सवार जोरदर टक्कर में दूर जा गिरे। वही बता दे कि धनबाद पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई भी कार्रवाई नही की। केवल फॉर्च्यूनर कार को जप्त कर थाने लेकर आई है। घटना के बाद BJP नेत्री रागिनी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने SNMMCH अस्पताल पहुंची थी। बीजीपी नेत्री ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। वही इस घटना से BCCL कर्मियों में आक्रोश है।