20 से 26 जनवरी के बीच मुसलमान घर पर ही रहेंः बदरुद्दीन अजमल

187

नई दिल्लीः राम मंदिर को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी कर देंगे। लेकिन उसके पहले ही कई दलों के नेता ऐसा बयान दे रहे हैं जिससे बखेड़ा खड़ा हो जा रहा है। इस बार बयान दिया है ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने। उन्होंने मुसलमानों से कहा है कि वे 20 से 26 जनवरी के बीच घर पर ही रहें। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मुस्लिम विरोधी बताया। AIUDF प्रमुख ने कहा कि बीजेपी हमारे धर्म की दुश्मन है।
बदरुद्दीन अजमल एक रैली को संबोधित कर रहे थें। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मुसलमान 20 से 26 जनवरी के बीच घर पर ही रहें और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ट्रेन से यात्रा करने से बचें।” अजमल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।
हालांकि बीजेपी की तरफ से पलटवार जल्दी ही आ गया। उनको जवाब दिया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने। उन्होंने कहा कि ”बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती। हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ काम करते हैं। अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है और वह प्रार्थना में भी भाग लेंगे। वो लोग नफरत की राजनीति करते हैं।