Namaz in Chandi Temple: हापुड़ के चंडी मंदिर में व्यक्ति ने पढ़ी नमाज, भड़के हिंदू श्रद्धालू

86

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में नमाज पढ़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का मंदिर कमेटी सहित हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। वहीं मंदिर में एक शख्स की ओर से नमाज पढ़े जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मंदिर पहुंची है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में लिया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति अचानक मंदिर के अंदर घुसा और बैठकर नमाज पढ़ने लगा। हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया। इसके बाद व्यक्ति वहां से वापस चला गया। मंदिर से जुड़े लोगों ने पुलिस के सामने अपना आक्रोश जताया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों को समझाया है।

वहीं तनाव की आशंका होने के कारण मंदिर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर काफी पुराना है। यहां सैकड़ों भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दर्शन करने आते हैं। हिंदुओं में इस मंदिर को लेकर काफी आस्था है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उक्त व्यक्ति रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने उनको भरोसा दिलाया है कि जिसने भी यह हरकत की है, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हर दिन की भांति शुक्रवार सुबह माता कीआरती हो रही ती। माता की आरती के ठीक बाद व्यक्ति ने वहां नमाज पढ़ी है।