पोड़ाहाट जंगल के गोइलकेरा थाना अंतर्गत अंबिया गांव के पास नक्सलियों द्वारा चलाया जा रहा नक्सल कैंप

267

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम अंबिया के नजदीक नक्सलियों द्वारा पहाड़ी / जंगल स्थित नक्सलियों द्वारा नक्सल कैम्प चलाये जाने की गुप्त सूचना चाईबासा पुलिस को मिली थी। वहीं प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मौछु चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील किये जाने की सूचना चाईबासा पुलिस को मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ सुरक्षा बल के द्वारा इन नक्सलियों की खोज में विगत चार माह यानी 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN झारखण्ड जगुआर एवं सी0आर0पी0एफ0 60 BN, 197 BN 157 BN. 174 BN. 193 BN 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में ही रविवार को प्रातः समय लगभग 05.50 बजे पूर्वाहन में गोईलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम अंबिया के नजदीक पहाड़ी / जंगल स्थित नक्सलियों द्वारा नक्सल कैम्प चलाया जा रहा था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त स्थान का अग्रतर सर्च के क्रम D8 मोर्चा, 21 चुल्हा, 28 टेन्ट, 01 डेटोनेटर, 01 सिरिंच एवं 15 से 20 मीटर वायर बरामद किया गया है एवं बरामद 08 मोर्चा, 21 चुल्हा एवं 28 टेन्ट को उसी स्थान पर सुरक्षा बलों के द्वारा विनिष्ट किया गया है संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

  • घटना स्थल से हुए बरामदगी सामान

1.08 मोर्चा ।

2. 21 चुल्हा ।

3. 28 तंबू।

4. 01 डेटोनेटर ।

5. 01 सिरिच

6 15 से 20 मीटर वायर

 

  • सर्च अभियान दल में ये थे शामिल

1. चाईबासा पुलिस।

2. कोबरा 209 BN. 3. कोबरा 203 BN.

4. सी0आर0पी0एफ0 197 बीएन.

5. सी०आर०पी०एफ0 60 BN. 6. सी0आर0पी0एफ0 193 BN.

7. झारखण्ड जगुआर ।