पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था 6 किलो का IED

पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को नक्सलियों ने लगाए थे 6 किलो का आईईडी, जवानों ने किया बरामद

124

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने एक 6 किलो का प्रेशर आईईडी बम विस्फोटक लगाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों नें बरामद कर लिया है।

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ जिले में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस आसूचना के संबंध में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के क्रम में मिला 6किलो का प्रेशर आईईडी बम अभियान के क्रम में आज लगभग सुबह लगभग 9.45 बजे में गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम इचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क के आस-पास में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक 6 किलो का प्रेशर आईईडी विस्फोटक लगाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।