नक्सलियों ने लगाया आईईडी बम, लकड़ी लेने आई महिला हुई घायल

211

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत पटातारोब और रेंगड़ाहातु गांव के बीच स्थित रुकुबुरू जंगल में एक आईईडी विस्फोट हुई है।इस घटना में पटातारोब गांव की 55 वर्षीय महिला जेमा बहान्दा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ग्रामीण महिला लकड़ी चुनने के लिए जंगल की ओर गयी थी। ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी आज सुबह टोन्टो थाना को दी है, जिसके बाद चाईबासा पुलिस के द्वारा झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 197 BN, 157 BN, 174 BN के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला गया। घायल ग्रामीण महिला को सदर अपस्ताल चाईबासा लाया गया है। सदर अपरताल में उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल घायल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : 13 साल के लिव इन पार्टनर की शादी रूकवाने, झारखंड से बिहार पहुंची युवती….

 

 

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा। पुलिस कप्तान आशुतोष प्रेस रिलिज के अनुसार गुरूवार को संध्या में टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम पटातारोब और रेंगड़ाहातु के बीच स्थित रुकुबुरू जंगल में एक IED विस्फोट की घटना घटित हुई है। उक्त घटना में ग्राम पटातारोब के महिला जेमा बहान्दा उम्र लगभग 55 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ये लकड़ी चुनने के कार्य से जंगल की ओर गयी थी ।

 

 

उक्त घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा आज दिनांक 24.02.2023 को टोन्टो थाना को दिया गया है, तत्पश्चात् चाईबासा पुलिस के द्वारा झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 197 BN, 157 BN, 174 BN के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को उचित चिकित्सीय उपचार हेतु ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से निकाला गया एवं सदर अपस्ताल, चाईबासा लाया गया, जो सदर अपस्ताल में ईलाजरत है। उक्त जख्मी महिला की स्थिति स्थिर हैं। पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है। आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा।