पुलिस की भनक लगते हीं भागे नक्सली

बुढ़मू थाना क्षेत्र के सूमो जंगल में पुलिस का सर्च अभियान

115

रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित सूमो जंगल में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि कई नक्सली बुढ़मू इलाके में सक्रिय हैं, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया गया है।

हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही मौक से कई नक्सली भाग निकले। पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस उग्रवादियों के विषय में कुछ ग्रामीणों से भी जानकारी ले रही है।

बता दें कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में पुलिस और उग्रवादियों में मुठभेड़ हो चुकी है, जिसमें तीन नक्सली घायल हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट में 24 को होगी बरहरवा टोल प्लाजा टेंडर मामले की सुनवाई