पड़ोसियों ने पति पत्नी को काटा , ढाई महीने बाद मिला नर कंकाल

179

सरायकेला : नक्सल प्रभावित चौका के मुटुदा में छह पड़ोसियों ने आपस में हुए विवाद में दंपति की गला काटकर हत्या कर दी और शव को एक किमी दूर जंगल में फेंक दिया। रविवार को पुलिस को आखिरकार ढाई महीने के बाद नर कंकाल जंगल में मिला। पुलिस फिलहाल हत्यारों की तलाश कर रही है। रविवार को मृतका एतवारी देवी के भाई सनातन मुंडा ने चौका थाने जाकर अपनी बहन और देवर की हत्या के बारे में अधिकारियों को बताया। तब युगल के नर कंकाल को थाना प्रभारी धर्मराज कुमार और सशस्त्र बलों के सदस्यों द्वारा मुटुदा गांव से एक किमी दूर एक जंगल में खोजा गया था।

 

 

मृतका के भाई सनातन मुंडा ने पुलिस को बताया :

मृतका के भाई सनातन मुंडा ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा व बहन की हत्या आपसी विवाद में उसके छह पड़ोसियों ने मिल दाउली से काटकर कर दी है। पड़ोसियों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं देने की धमकी दी थी। जिस कारण उसने घटना की जानकारी इतने दिनों तक पुलिस को नहीं दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद नर कंकाल सोमवार को को डीएनए टेस्ट के लिए एमजीएम भेजा जायेगा। थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने कहा कि हत्यारोपी घर से फरार हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। सभी जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे।

 

ये भी पढ़ें :  फर्जी रिर्पोट बनाने के आरोप में रिम्स में हुई 2 की गिरफ्तारी