झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने आज लिया शपथ ग्रहण

110

रांची: झारखंड के मनोनीत राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण शुक्रवार को रांची पहुंच गए हैं। वह आज यानी शनिवार को पद की शपथ लिए हैं। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की और बाद में उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत करते हुए ट्वीट किया, जौहर आदरणीय सीपी राधाकृष्णन जी नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में झारखंड की वीर भूमि में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

 

पूर्वाह्न 11.30 बजे पद की शपथ  :

राजभवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राधाकृष्णन शनिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे पद की शपथ ली हैं। उन्हें राजभवन में राज्य के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाई गई। इससे पहले शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को रांची हवाईअड्डे पर अंतिम विदाई दी। वह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

 

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 जनवरी को करीब 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए थे। वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए। इन दोनों राज्यों में नए राज्यपाल भी नियुक्त किए गए।