Nikki Murder Case: जिस लड़की से प्यार, उसकी नृशंस हत्या क्यों?

साहिल ने पुलिस को बताया कि कार से उसने निक्क का शव मित्राओ गांव लाया फिर ढाबे में डीप फ्रीजर में लाश को रखने के बाद वह अपनी कार को लेकर अपने घर चला गया।

99

नई दिल्ली।  साहिल को बस एक ही सजा मिले ‘सजा-ए-मौत’…ये मांग है उस बेबस पिता की, जिसकी बेटी की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। निक्की यादव की हत्या के बाद पिता सुनील यादव गहरे सदमे में चले गए हैं।

यह भी पढ़े : वेलेंटाइन डे के दिन पति ने दिया सौतन गिफ्ट तो पत्नी पहुंची थाने

उनके मुंह से बस एक ही आवाज आ रही है कि जिसने उनकी बेटी को जान से मारा है, उसे भी इस दुनिया में जीने का हक नहीं है। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

सुनील यादव को विश्वास नहीं हो रहा है कि निक्की अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी हर दिन उन्हें फोन करती थी। महज एक महीने पहले ही घर आई थी। इस दौरान निक्की ने कभी भी साहिल के बारे में नहीं बताया था। बेटी का फोन नहीं लग रहा था, तो उन्होंने निक्की के दोस्त से फोन कर साहिल का नंबर लिया। फिर खुद फोन कर साहिल से बात की। लेकिन साहिल उन्हें गुमराह करता रहा। तब क्राइम ब्रांच में मौजूद अपने एक जानने वाले पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी।

क्राइम ब्रांच ने निक्की के फोन को सर्विलांस पर डाला और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस मित्राऊं गांव के ढाबे तक पहुंची, जहां पर निक्की की लाश डीप फ्रीजर से बरामद हुई और पुलिस ने साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि साहिल और निक्की का साल 2018 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहिल एसएससी की कोचिंग करने जाता था, जबकि निक्की यादव मेडिकल की कोचिंग ले रही थी और दोनों एक ही बस में जाते थे। दोनों की नजर एक दूसरे पर पड़ी और दोनों में प्यार हो गया। पुलिस के सामने साहिल ने खुलासा किया कि उसके घरवाले किसी और लड़की से उसकी शादी कराना चाहते थे। इसी बात से निक्की को ऐतराज था।

9 फरवरी को उसकी सगाई होने के बाद निक्की लगातार उसे फोन कर रही थी। जिससे वह दबाव में था और वह उसने निक्की की हत्या कर दी। साहिल ने पुलिस को बताया कि कार से उसने निक्क का शव मित्राओ गांव लाया फिर ढाबे में डीप फ्रीजर में लाश को रखने के बाद वह अपनी कार को लेकर अपने घर चला गया। हत्या में इस्तेमाल कार को पुलिस ने साहिल के घर से मंगलवार को बरामद किया है साथ ही हत्या के बाद साहिल शादी के फंक्शन में जुट गया था।