10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली NIA के रिमांड पर

एनआईए ने 10 लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरजिया को हिरासत में लिया है।

184

रांची : एनआईए ने 10 लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरजिया को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों को एनआईए रांची शाखा ने आतंकवाद के लिए फंडिंग से जुड़े एक मामले में तीन दिन की रिमांड पर रखा है। दोनों नक्सली भाकपा माओवादी समूह के क्षेत्रीय कमांडर रवींद्र गंझू के करीबी दोस्त हैं। एनआईए ने ईंट भट्ठा के मुंशी साजन कुमार भूमिया को भी टेरर फंडिंग मामले में रिमांड पर लिया है। ऑपरेशन बुलबुल के परिणामस्वरूप गोविंद बिरजिया और मुनेश्वर गंजू को हिरासत में ले लिया गया। लोहरदगा के बुलबुल जंगल में 21 फरवरी 2022 को सुरक्षा बलों को उड़ाने और उनके हथियार चुराने की साजिश रची गई थी। रवींद्र गंजू ने अपने 40 से 50 कैडरों के साथ सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया था। गौरतलब है कि रविंद्र गंझू ने अपने 45 से 50 कैडरों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया था। इस दौरान दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने 9 नक्सलियों को पकड़ा था। हालांकि रविंद्र गंझू फरार होने में सफल हो गया था। सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किये थे। इसके बाद रविंद्र गंझू समेत 17 नक्सलियों के खिलाफ पेशरार थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी। उसी केस को  एनआईए ने पिछले साल 14 जून को टेकओवर किया था।

 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय रोजगार मेला में पीएम ने राज्य के 303 युवाओं को ऑनलाइन सौंपा नियुक्ति पत्र