महिला महाविद्यालय चाईबासा के एनएसएस बीएड. यूनिट के द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

514

चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा के एन.एस.एस बी.एड. यूनिट के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चाईबासा स्थित कमरहातू गांव में 20 पौधों का पौधारोपण किया गया जिसमें 10 जामुन और 10 अमरुद के पौधे थे। इस‌ अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रीति बाला सिन्हा में सभी को संबोधित करते हुए कहा धरती पर जीवन के लालन-पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं जैसे- हवा, पानी प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। इस अवसर पर एन.एसएस.प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने कहा आज हम भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं उसकी एक महत्वपूर्ण वजह है वृक्षों का कटाव। जिस गति से हमने वृक्षों का कटाव किया है हमें उसी गति से पौधारोपण करना चाहिए। मौके पर कमरहातू गांव के मुखिया जुलियाना देवगम, मुंडा बिरसा देवगम,पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, मसकल फाउंडेशनग्रुप कमरहातू से सुरजा देवगम, सोमय देवगम, मोटाय देवगम,राजेश देवगम , गांव के ग्रामीण एवं महिला कॉलेज के एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स उपस्थित थीं।

 

ये भी पढ़ें : पर्यावरण संभालने की सीख बच्चों को मिली, लगाये गए पौधे