Parakram Diwas 2023: परमवीर चक्र विजेताओं पर अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण

पीएम मोदी करेंगे अंडमान में नेताजी स्मारक के मॉडल का उद्घाटन

114

नई दिल्लीः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन यानी 23 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है।

इस कार्यक्रम में पीएमम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस मौके पर पीएम अंडमान में प्रस्तावित नेताजी स्मारक के मॉडल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इस मौके अंडमान और निकोबार के 21 द्वीप के नाम देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे। यानी अब अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण किया जाएगा। अभी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नाम से ही जाने जाते है।

पीएमओ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी को यानी पराक्रम दिवस पर प्रधान मंत्री मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर दिखेंगी बंगाल की ‘मां दुर्गा’ की झांकी

वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने कहा, मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार ने हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण उनके नाम पर करने का निर्णय लिया।

23 जनवरी यानी पराक्रम दिवस पर पोर्ट ब्लेयर के डॉ बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में एक समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसके लिए अमित शाह 23 जनवरी को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे।