हिमाचल प्रदेश में यात्री बस खाई में गिरी, कई घायल

148

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस सड़क के किनारे खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे जिनमें कई यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना जानकारी दी। इसे लेकर मंडी जिला की पुलिस अधीक्षक सौम्या संभशिवम ने बताया कि घटना मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अंतर्गत खरोड़ी इलाके के पास हुई है। यह हादसा इतना गंभीर था कि बस ड्राइवर और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब बस खाई में गिरने से पहले दो पेड़ों से टकरा गई और फंस गई, नहीं तो घटना और भी भयावह हो सकती थी। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को मौके पर मदद के लिए भेजा। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं घायल ड्राइवर और परिचालक के साथ अन्य यात्रियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया है। वहीं घटना की वजह फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इससे पहले बुधवार सुबह हरिद्वार के चंडी चौकी के पास एक बस सड़क गड्ढे में गिर गई थी। इस हादसे में एक बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज की यह बस रुपहिया से हरिद्वार की ओर जा रही थी। बस में इस दौरान कुल 41 लोग सवार थे। वहीं मंगलवार रात को चालोली तहसील में शोग नाला के पास एक कार सड़क से नीचे उतर कर खाई में चली गई थी जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।