मणिपुर मामले में न्याय की मांग को लेकर लोगों ने रांची की सड़कों पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला

178

रांची : मणिपुर हिंसा के विरोध में झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के बैनर तले मसीही समाज का आज रांची में मानव श्रृंखला बनाई गई है। यह मानव श्रृंखला सुजाता चौक, सर्जना चौक से होते हुए कांटाटोली तक बनाई गई है। आदिवासी समाज के लोगों ने यह मानव श्रृंखला बनाई है। रांची में बारिश भी हो रही है इसके बावजुद भी लोग छतरी लेकर खड़े हैं।

 

ये भी पढ़ें :  अब धुआं रहित चूल्हा बना खूंटी की गरीब महिलाओं का सहारा

 

क्या है मामला ?

मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की चपेट में है। लेकिन कुछ दिन पहले ही एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है। दरअसल दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया। जानकारी अनुसार, यह वीडियो 4 मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं। वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं। इसी मामले को लेकर न्याय की मांग के लिए रांची के सड़कों पर लोगों ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला।