देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत फैला रहे हैंः राहुल

74

गुवाहाटीः भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है। राहुल गांधी के असम में न्याय यात्रा को लेकर विवाद हो रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा ने असम में आने से पहले ही राहुल को चुनाव के बाद गिरफ्तारी की धमकी दे दी थी। इन सब बातों के बावजूद राहुल असम में पहुंचे और सरकार द्वारा बताई हुई रूट से अलग उन्होंने न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर पूरी तरह से बिफरे हुए नजर आए।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने संबोधन में भाजपा और असम सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे है। अब हाल ही में उनका बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्‍होंने भाजपा पर तंज कसते हुए देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी बताया एवं असम के मुख्‍यमंत्री को देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया है।


आज उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत फैला रहे हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं… महीनों से मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए… इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना हम एक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करें।”